राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया है। श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर के रहने वाले सिद्धार्थ ज्याणी ने 10th में 99.17% अंक हासिल किए हैं। जतिन सारस्वत ने 98.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, पदमपुर की वंदना ने 98.33 प्रतिशत स्कोर किया है। जैतसर की वाणी शर्मा के 97.67 प्रतिशत नंबर आए हैं। इस साल बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को समाप्त हुई थीं, जिनमें कुल 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट शामिल हुए थे। वहीं , श्रीगंगानगर जिले से 44 हजार स्टूडेंट एग्जाम में बैठे थे। इस बार रिजल्ट को लेकर दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया है। वहीं, बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च महीने में ही रिजल्ट घोषित किया गया है। श्रीगंगानगर जिले का पासिंग रिजल्ट 94.29 प्रतिशत रहा। दसवीं के एग्जाम के लिए जिले में टोटल 24107 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से 12337 बॉयज व 11770 गर्ल्स थीं। बॉयज का पासिंग प्रतिशत 93.12 और गर्ल्स का 95.50% रहा। टोटल 22170 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। दैनिक भास्कर एप पर 10वीं बोर्ड में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के फोटो, वीडियो और इंटरव्यू प्रकाशित किए जाएंगे। इन नंबरों पर भेजें जानकारी : 9413166980 इस फॉर्मेट में भेजें अपनी जानकारी नाम :
स्टूडेंट के फोटो
स्कूल का नाम:
प्रतिशत:
मार्कशीट की फोटो:
Source link
