मुख्य बातें

फोन पर बातचीत के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी: पलामू में बुआ के घर रह रही थी लड़की, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार, जांच जारी – Palamu News

फोन पर बातचीत के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी:  पलामू में बुआ के घर रह रही थी लड़की, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार, जांच जारी – Palamu News

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार, लड़की पिछले कुछ दिनों से अपनी बुआ के घर रह रही थी। शनिवार शाम उसने किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर लंबी बातचीत की, जिसके कुछ देर बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए और शव को उसके पैतृक गांव मनाहार (पड़वा थाना क्षेत्र) ले जाया गया। पुलिस ने रोका दाह संस्कार, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय मुंदरिया गांव पहुंचे, लेकिन घर बंद मिला। इसके बाद उन्होंने पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार को सूचना दी। उधर, मनाहार गांव में परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और दाह संस्कार रुकवा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद बढ़ गई है। फोन कॉल बनी जांच का अहम सुराग लेस्लीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एमएमसीएच ओपी पुलिस द्वारा परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है और उसी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या से ठीक पहले नाबालिग लड़की ने किसी से फोन पर बात की थी। पुलिस अब उस कॉल डिटेल को खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बातचीत किससे हुई थी और उसका विषय क्या था। स्थानीय स्तर पर इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *