मुख्य बातें

पंचकूला में चल रही थी अवैध माइनिंग: पुलिस ने रात को मारा छापा, जेसीबी-टिप्पर और ट्रैक्टर पकड़े, माइनिंग विभाग करेगा जुर्माना – Panchkula News

पंचकूला में चल रही थी अवैध माइनिंग:  पुलिस ने रात को मारा छापा, जेसीबी-टिप्पर और ट्रैक्टर पकड़े, माइनिंग विभाग करेगा जुर्माना – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस टीम ने माइनिंग एरिया में छापेमारी करते हुए वाहनों की पकड़ा है। अवैध माइनिंग में पकड़े गए वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस टीम ने खनन विभाग को सूचना भेजी है। खनन विभाग की टीम अब वाहन मालिकों पर जुर्माना करेगी। पंचकूला के रायपुर रानी थाना एरिया की पुलिस चौकी मौली के गांव नटवाल में पुलिस को अवैध खनन की सूचना मिली। पुलिस टीम रात करीब 1 बजे छापा मारने के लिए नटवाल गांव के माइनिंग एरिया में पहुंची। जहां पर पुलिस टीम को देख आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गांव नटवाल से एक जेसीबी, एक टिपर तथा दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लिया है। पुलिस जांच में सभी वाहन अवैध खनन में संलिप्त पाए गए और खनिज सामग्री का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी मौली में खड़ा कर दिया है। अब माइनिंग विभाग करेगा जुर्माना पंचकूला के रायपुर रानी थाना SHO प्रीतम ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए गए वाहनों पर माइनिंग विभाग जुर्माना करेगा। अगर वाहन मालिक जुर्माना अदा नहीं करेंगे तो उन पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *