मुख्य बातें

महिला ने स्वास्थ्यकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया: नौकरी के बहाने बुलाया घर, पति को बाहर भेजकर जबरन संबंध बनाया, एसपी ने दिए जांच के निर्देश – baloda bazar News

महिला ने स्वास्थ्यकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया:  नौकरी के बहाने बुलाया घर, पति को बाहर भेजकर जबरन संबंध बनाया, एसपी ने दिए जांच के निर्देश – baloda bazar News

बलौदाबाजार जिले के कसडोल में स्वास्थ्य विभाग के एक वाहन ड्राइवर पर नौकरी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला ने कसडोल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र टंडन ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने 29 और 30 दिसंबर 2024 को महिला को सरकारी अस्पताल कसडोल के पास स्थित अपने सरकारी आवास पर आवेदन तैयार करने के बहाने बुलाया। इस दौरान आरोपी ने महिला के पति को फोटोकॉपी कराने के लिए बाहर भेज दिया। आरोपी ने महिला को चुप रहने धमकाया मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि सुरेंद्र टंडन ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसकी नौकरी नहीं लगेगी और उसके साथ बुरा होगा। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर 4000 रुपए की मांग भी की। घटना के बाद महिला सामाजिक डर और लोकलाज के कारण चुप रही। हालांकि, अब उसने हिम्मत जुटाकर कसडोल थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *