मुख्य बातें

पुलिसिंग में प्रदर्शन, 70 पुलिसकर्मियों का कमिश्नर ने किया सम्मान: सिविल लाइन-खम्हारडीह के पुलिसकर्मियों के काम पर खुशी जाहिर की, सर्टिफिकेट भी दिए – Raipur News

पुलिसिंग में प्रदर्शन, 70 पुलिसकर्मियों का कमिश्नर ने किया सम्मान:  सिविल लाइन-खम्हारडीह के पुलिसकर्मियों के काम पर खुशी जाहिर की, सर्टिफिकेट भी दिए – Raipur News

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

.

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। समारोह में सिविल लाइन और खम्हारडीह थाना पुलिस के काम की विशेष रूप से सराहना की गई।

अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कमिश्नर।

कमिश्नरेट रायपुर के एसीसीयू, उत्तर जोन, मध्य जोन और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके सराहनीय, उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए समर्पण, त्वरित कार्रवाई और जनता के प्रति जिम्मेदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कमिश्नर।

अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कमिश्नर।

बीजेपी नेता से लूटने वाले आरोपी को पकड़ने वालों का सम्मान

मध्य जोन के थाना सिविल लाइन की टीम को मोबाइल झपटमारी के आरोपी को कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार करने पर सम्मानित किया गया। इस कार्रवाई में शामिल 7 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने इसे त्वरित और प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण बताया।

अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कमिश्नर।

अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कमिश्नर।

सराफा दुकान से चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने वाले हुए सम्मानित

वहीं उत्तर जोन के थाना खम्हारडीह क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार करने वाली क्राइम ब्रांच और थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम को भी सम्मान मिला।

इस मामले में 50 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अफसरों ने कहा कि टीमवर्क और तेज जांच के चलते पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कमिश्नर।

अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कमिश्नर।

कमिश्नर कार्यालय के अफसरों का सम्मान

इसके अलावा पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायतों के निराकरण, कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बेहतर योगदान देने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले, डीसीपी मयंक गुर्जर, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी उमेश गुप्ता, अतिरिक्त डीसीपी डॉ. अर्चना झा और एसीपी नंदिनी ठाकुर मौजूद रहे। रायपुर पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया जाता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *