मुख्य बातें

शाहजहांपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या: दुपट्टे से फांसी लगाई, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची – Jalalabad (Shahjahanpur) News




शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव भुडिया भूड़ में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरसिंह पुत्र सियाराम के रूप में हुई है। उसने गांव के बाहर स्थित एक दो मंजिला कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दी। गेहूं की फसल काट रहे ग्रामीणों ने शव को लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जलालाबाद कोतवाली पुलिस को बुलाया। प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक नरसिंह मूल रूप से बदायूं जनपद के उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तरमई का निवासी था। उसकी शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे अर्जित (9 वर्ष) और अर्पित (12 वर्ष) तथा एक बेटी आयुषी (7 वर्ष) शामिल हैं। वह पिछले पांच वर्षों से जलालाबाद थाना क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। मृतक के ससुर रामबरन ने बताया कि नरसिंह गांव में अकेले रह रहा था और अत्यधिक शराब का सेवन करता था। वह किसी की बात नहीं सुनता था, जिसके कारण वह गांव में बने अकेले मकान में रहता था। ससुर को भी ग्रामीणों से ही नरसिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। कोतवाली जलालाबाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने फांसी के फंदे पर लटके व्यक्ति के माप लिए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन उसके पास से गायब मिला। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पत्नी रेनू देवी अपनी ससुराल में ही आशा वर्कर है सूचना मिलने पर रोटी चिल्लाती हुई महिला अपने मायके पहुंची मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *