मुख्य बातें

अनुशासन और कठिन परिश्रम सफलता की कुंजी-DM: बक्सर में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, 28 का पुरस्कृत किया – Buxar News

अनुशासन और कठिन परिश्रम सफलता की कुंजी-DM:  बक्सर में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, 28 का पुरस्कृत किया – Buxar News

बक्सर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन शिक्षा विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के टॉपर्स, बिहार दिवस मैराथन प्रतियोगिता के विजेता तथा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी साहिला ने की। मेहनत- प्रतिभा से बक्सर का नाम रोशन किया जिला पदाधिकारी साहिला ने इस अवसर पर कहा कि बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से बक्सर का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में अनुशासन और कठिन परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया। मैट्रिक परीक्षा 2026 में अनुपा कुमारी ने प्रथम, इशा कुमारी ने द्वितीय, लक्ष्मी कुमारी एवं मुस्कान कुमारी ने तृतीय, सिमरन कुमारी ने चतुर्थ, पूजा कुमारी एवं अरुण रजक ने पंचम, मुस्कान कुमारी (कोरानसराय) ने छठा, वैष्णवी कुमारी गुप्ता ने सातवां, कल्पना कुमारी ने आठवां, सलोनी कुमारी एवं मोहित कुमार सिंह ने नवां तथा राज श्री कुमारी, जयधन कुमार सिंह और प्रिंस कुमार ने दसवां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय में संगम कुमारी प्रथम रहीं, जबकि प्रज्ञा कुमारी, मनयता वर्मा एवं आयुष कुमार द्वितीय और बिशाल पाल तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में स्नेहा कुमारी ने प्रथम, रिमझिम कुमारी ने द्वितीय और प्रियानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में अभिषेक मौर्या प्रथम, मुन्नी कुमारी, निशा कुमारी और रोहित कुमार वर्मा द्वितीय तथा अनुराग गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर फिट’ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सचिन कुमार प्रथम, विकास कुमार पाल द्वितीय और चंदन कुमार सहनी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चांदनी कुमारी प्रथम, रूपा कुमारी द्वितीय और खुशबू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले रूद्रा गुरुकुल, एनसीसी 30 बटालियन, वन प्रक्षेत्र बक्सर, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड और खेल विभाग को भी सम्मानित किया गया। समारोह में सभी प्रतिभागियों को स्मार्ट वॉच, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने सभी के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *