मुख्य बातें

कांगड़ा पुलिस ने दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार: चिट्टा, चरस और 95 हजार रुपये नकदी बरामद, एक आरोपी अमृतसर का रहने वाला – Dharamshala News

कांगड़ा पुलिस ने दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार:  चिट्टा, चरस और 95 हजार रुपये नकदी बरामद, एक आरोपी अमृतसर का रहने वाला – Dharamshala News

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धर्मशाला और पालमपुर क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से चिट्टा, चरस और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। धर्मशाला पुलिस की टीम फतेहपुर-सुक्कड़ मार्ग पर त्रिनेत्र देव मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा और उसने अपने पास मौजूद एक नीला बैग झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी 42 वर्षीय राज कुमार उर्फ गोपी के रूप में हुई। झाड़ियों से बरामद बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 6.04 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने राज कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पालमपुर में 5.84 ग्राम चिट्टा, 5.69 ग्राम चरस पकड़ा वहीं, पालमपुर पुलिस ने भी एक कुख्यात नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालमपुर के वार्ड नंबर 9 निवासी समीर चंद उर्फ रजू अपने घर से नशे का अवैध कारोबार चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को 5.84 ग्राम चिट्टा, 5.69 ग्राम चरस और 95 हजार रुपये नकद बरामद हुए। 40 वर्षीय समीर चंद एक शातिर अपराधी जांच में सामने आया है कि 40 वर्षीय समीर चंद एक शातिर अपराधी है। वह पहले भी वर्ष 2022 और 2023 में चिट्टे की तस्करी के दो मामलों में पकड़ा जा चुका है, जिसके खिलाफ पालमपुर थाने में मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन आरोपियों के तार कहां-कहां जुड़े हैं और वे यह नशा कहां से प्राप्त करते थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *