मुख्य बातें

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: 2.88 किलो गांजा और अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – durg-bhilai News

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:  2.88 किलो गांजा और अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – durg-bhilai News

दुर्ग पुलिस ने 2 अप्रैल 2026 को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गांजा तस्करी और अवैध शराब बिक्री में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा चौक पर पुलिस नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक संदिग्ध लगा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 880 ग्राम गांजा मिला, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह मादक पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने गांजा के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और वारदात में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा 5G स्कूटी भी जब्त की है। तराजू की बरामदगी से स्पष्ट होता है कि आरोपी गांजा तौलकर बेचने का काम करता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्ग के इंदिरा नगर बघेरा निवासी विशाल साहू (62 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। दूसरी कार्रवाई जामगांव आर थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाई भाटापारा में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। 32 पौवा शराब और नकदी बरामद कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 32 पौवा शराब (देशी और अंग्रेजी) बरामद की। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त 3200 रुपए नगद भी जब्त किए गए। यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है। 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने बिसहत जांगड़े (75 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम बरवाई भाटापारा का निवासी है और लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *