हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रेवाड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी महत्वाकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के अहीरवाल क्षेत्र से सीएम बनाने संबंधी बयान पर भी पलटवार किया। आरती राव ने कहा कि वह इस बयानबाजी में शामिल नहीं होना चाहतीं, लेकिन लोगों के मन की बात अब सामने आ रही है। सीएम पद पर अपनी संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया, “मैंने कब कहा कि मैं सीएम नहीं बन सकती? कोई भी नेता बनता है तो सबको मंजिल पाने की ख्वाहिश होती है।” सीएम पद को लेकर राव नरबीर ने दिया था बयान उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयोजित सीएम नायब सैनी की धन्यवाद रैली में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने सीएम पद को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सीएम गुरुग्राम से चुनाव लड़ें, ताकि अहीरवाल की जनता कह सके कि उनके क्षेत्र का सीएम बना है। सुनील मुसेपुर ने भी राव नरबीर पर साधा निशाना इसी कार्यक्रम में रेवाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील मुसेपुर ने भी उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि अहीरवाल की माताओं ने अभी ऐसे बच्चे पैदा करने बंद नहीं किए हैं जो सीएम नहीं बन सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव जरूर सीएम बनेंगी। भ्रष्टाचार मामले में टिप्पणी करने से किया इनकार हालांकि अहीर कॉलेज में भ्रष्टाचार मामले में हुई गिरफ्तारियों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सुनील मूसेपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव सहित कई जिला पार्षद, नगर पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Source link
