मुख्य बातें

झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत: परिवार ने गलत इंजेक्शन का आरोप लगाया, सर्दी-जुकाम से पीड़ित था – Hathras News

झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत:  परिवार ने गलत इंजेक्शन का आरोप लगाया, सर्दी-जुकाम से पीड़ित था – Hathras News

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला कलू गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद दस महीने के बच्चे की मौत हो गई। परिवार ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। नगला कलू निवासी आजाद का 10 महीने का बेटा आविद कुछ समय से सर्दी-जुकाम से पीड़ित था। बुधवार शाम परिवार के लोग उसे पास के चुरसेन गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण बच्चे की जान गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *