मुख्य बातें

मोहाली में नाबालिग से हफ्ते तक दुष्कर्म: शादी का झांसा दिया, बंधक बनाया, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज – Chandigarh News

मोहाली में नाबालिग से हफ्ते तक दुष्कर्म:  शादी का झांसा दिया, बंधक बनाया, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज – Chandigarh News

मोहाली में नाबालिगों को शादी का झांसा देकर बरगलाने और उनका यौन शोषण करने का मामला सामने आया हैं। थाना फेज-1 की पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत और उसकी मां के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मां ने दी शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 16 साल की बेटी 28 मार्च को अचानक घर से बिना बताए कहीं लापता हो गई थी। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 5 अप्रैल को जब किशोरी अचानक घर लौटी, तो वह बेहद डरी और सहमी हुई थी। मां के पूछने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बलौंगी के कमरे में बनाया बंधक पीड़िता ने बताया कि आरोपी अंकित उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वह उसे बलौंगी स्थित एक किराए के कमरे में रखकर पिछले कई दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने बार-बार शादी का वादा किया और किशोरी को अपने चंगुल में फंसाए रखा। हफ्ते भर तक दरिंदगी करने के बाद जब पीड़िता किसी तरह वहां से निकली, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। धारा 64 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज थाना फेज-1 पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *