मुख्य बातें

रेवाड़ी में स्पा सेंटर पर देह व्यापार का भंडाफोड़: 3 महिलाओं सहित मैनेजर गिरफ्तार, फरार मालिक समेत 2 की तलाश जारी – Bawal News

रेवाड़ी में स्पा सेंटर पर देह व्यापार का भंडाफोड़:  3 महिलाओं सहित मैनेजर गिरफ्तार, फरार मालिक समेत 2 की तलाश जारी – Bawal News

रेवाड़ी जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक ग्राहक के साथ संदिग्ध अवस्था में एक महिला को पकड़ा। इसके अलावा, दो अन्य महिलाओं और एक मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मॉडल टाउन थाना में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई रेवाड़ी के सेक्टर 5 स्थित ‘ए न्यू टाइम स्पा’ पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। मैनेजर एक महिला के लिए 3 हजार रुपए में डील करता था। फर्जी ग्राहक को भेजकर किया भंडाफोड़ शिकायतों के आधार पर रेवाड़ी के आला पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक टीम का गठन किया। टीम ने पहले एक फर्जी ग्राहक को स्पा सेंटर भेजा।जैसे ही ग्राहक के साथ डील पक्की हुई, पुलिस ने तुरंत छापा मारा और मौके से महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुल 3 महिलाओं और एक मैनेजर को हिरासत में लिया है। फरार मालिक और मैनेजर की तलाश पुलिस अब फरार चल रहे एक अन्य मैनेजर और स्पा मालिक बंटी की तलाश कर रही है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बताया कि इस तरह के अनैतिक धंधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *