हरियाणा के फरीदाबाद में अछल्दा थाना क्षेत्र की इटैली चौकी के नगला रायसिंह गांव निवासी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार रात की है, जब युवक अपने भाई से मिलने जा रहा था और रास्ते में उस पर हमला कर दिया गया। मृतक की पहचान रामनरेश के पुत्र आदेश कुमार यादव के रूप में हुई है। आदेश फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात वह अपने भाई सुमित से मिलने जा रहा था। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश रास्ते में बारात में शामिल कुछ लोगों ने आदेश पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में आदेश को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर फरीदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। घटना की खबर मिलते ही नगला रायसिंह गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार शाम तक युवक का शव गांव नहीं पहुंच सका था।
Source link
