मुख्य बातें

कैथल अस्पताल में बच्चों के आईसीयू की तैयारी: बेड व उपकरण पहुंचे, वेंटिलेटर के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा – Kaithal News




कैथल जिले के नागरिक अस्पताल में बच्चों का आईसीयू अब जल्द शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर के कार्यालय के साथ आईसीयू बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। आठ बेड के बनाए जाने वाले इस आईसीयू के लिए अस्पताल में अवश्यक उपकरण पहुंच चुके हैं। वहां आठ बेड भी आ चुके हैं, जिन्हें जल्द ही यूनिट में लगाया जाएगा। अब ज्यादा गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों का इलाज करवाने के लिए प्राइवेट अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। विभाग से की वेंटिलेटर की मांग इसके अलावा अस्पताल के पीएमओ ने विभाग के मुख्यालय को आईसीयू में वेंटिलेटर की व्यवस्था जल्द से जल्द करवाने के लिए भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि बेड व अन्य उपकरण स्थापित होन के साथ ही वेंटिलेटर की व्यवस्था भी शुरू होगी, जिसकी जल्द से जल्द संभावना है। बता दें कि इस आईसीयू में एक महीने से ऊपर के बच्चों को ही दाखिल किया जाएगा, जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होंगे। उनको यहीं पर इलाज मिलेगा और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसमें विशेषकर उन बच्चों को दाखिल किया जाएगा, जिन्हें वेंटिलेशन की जरूरत होगी। सांस, गंभीर बुखार व किसी तरह की जानलेवा बीमारियों से पीड़ित होंगे। यहां छोटे बच्चों के साथ-साथ उनके अटेंडेंट के तौर पर अभिभावकों को भी रहने की सुविधा होगी। बंद हो गया था आईसीयू बता दें कि करीब 2 साल पहले अस्पताल में बच्चों का आईसीयू चल रहा था, लेकिन बाद में सामान की कमी और जरूरी उपकरणों के न होने के चलते इसे बंद कर दिया गया था। उसके बाद से गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को प्राइवेट अस्पतालों में ही दाखिल करवाया जा रहा था। अब फिर से स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में इसे शुरू करने जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दिनेश कंसल ने बताया कि आईसीयू को शुरू करने से संबंधित तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। बेड व अन्य उपकरण आ चुके हैं। जल्द ही इनको यूनिट में स्थापित किया जाएगा। वेंटिलेटर की सुविधा के साथ आईसीयू को शुरू कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *