मुख्य बातें

जगदलपुर में लगा मेडिकल कैंप, 156 लोगों की हुई जांच: 86 लोगों की टीबी की जांच की, मोतियाबिंद के 6 मरीज मिले – Jagdalpur News

जगदलपुर में लगा मेडिकल कैंप, 156 लोगों की हुई जांच:  86 लोगों की टीबी की जांच की, मोतियाबिंद के 6 मरीज मिले – Jagdalpur News

जगदलपुर में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत कुम्हारपारा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 156 लोगों का हेल्थ चेकअप हुआ और मौके पर ही दवाइयां दी गईं। टीबी की पहचान के लिए 86 लोगों का एक्स-रे भी किया गया। दरअसल, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 25 अप्रैल को कुम्हारपारा स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश और CMHO डॉ. संजय बसाक के मार्गदर्शन में यह शिविर हुआ। शिविर में कुल 156 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयां दी गईं। टीबी के खतरे वाले 86 लोगों की जांच पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से की गई, जिससे मौके पर ही स्क्रीनिंग हो सकी। अस्थि रोग से जुड़े 20 मरीजों को फिजियोथेरेपी दी गई। 40 लोगों का हुआ डेंटल चेकअप 40 लोगों का डेंटल चेकअप और ओरल स्क्रीनिंग हुई। 33 मरीजों की आंखों की जांच हुई, जिनमें 6 मोतियाबिंद के मरीज मिले। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। करीब 70 मरीजों की लैब जांच भी की गई और उसी समय रिपोर्ट दी गई, जिससे इलाज जल्दी शुरू हो सका। मातृ स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान रखा गया। गीदम रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की मुफ्त सोनोग्राफी की गई। इसके अलावा शिविर में 5 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें जरूरी सलाह और इलाज दिया गया। ये डॉक्टर्स रहे मौजूद
इस शिविर में डॉ. गोपेश, डॉ. मोमिता, डॉ. तृषा और डॉ. रेखा के साथ नेत्र विभाग की टीम, मितानिन और स्वास्थ्य टीम के सदस्य मौजूद रहे। शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक पी.डी. बस्तिया की भी मौजूदगी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *