मुख्य बातें

बड़ा उदासीन अखाड़ा के देशभर के बैंक खाते सीज होंगे: संतों के बीच विवाद के बाद सहायक रजिस्टर ने जारी किया आदेश – Prayagraj (Allahabad) News




देश के चर्चित बड़ा उदासीन अखाड़ा के देशभर के सभी बैंक खातों को सीज करने का आदेश जारी हुआ है। इससे बड़ा उदासीन अखाड़ा के पदाधिकारियों के साथ ही साधु संतों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई बड़ा अखाड़ा उदासीन में संतो के बीच चल रहे विवाद की वजह से हुआ हैं। संतो के बीच का यह विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार फार्म सोसाइटी चीट्स एंड फंड्स प्रयागराज के सहायक रजिस्टर मनोज कुमार ने अखाड़े के देशभर की शाखाओं के बैंक खाते सील करने के आदेश जारी किया हैं। अखाड़े की संपत्ति के लीज और बिक्री पर रोक 23 अप्रैल को सहायक रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने सभी राज्यों में अखाड़े की शाखोंओ के खाता बैंक खाता सील करने के आदेश के साथ किसी कर्मचारी का वेतन, बिजली का बिल, पानी का बिल या अन्य जरूरी आवश्यकता संबंधित भुगतान संबंधित अधिकारी से स्वीकृति के बाद ही करने का आदेश जारी किया है। साथ ही अखाड़े की किसी संपत्ति को लीज और बिक्री पर ऑडिट होने तक रोक रहेगी।
सहायक रजिस्टर मनोज कुमार ने ऑडिटर विवेक तिवारी को बदलकर संदीप कुमार को अखाड़े की सभी संपत्तियों की जांच के लिए ऑडिटर नियुक्त किया है। यह आदेश उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के 20 अगस्त 2025 के फैसले के अनुपालन में किया है। पदाधिकारियों के झगड़े के बाद लगी रोक रजिस्टार ऑफिस में सचिव अग्रदास और महंत रघुमुनि ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि देशभर में अखाड़े की संपत्तियां को दुर्गादास गुट द्वारा इधर उधर किया जा रहा है, यानि संपत्तियों को लेकर कागजी खेल हो रहा है। इस पर सुनवाई करते हुए 23 अप्रैल को सहायक रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने अखाड़े की देश भर के सभी बैंक खाते को सील करने का आदेश जारी कर दिया। लंबे समय से अखाड़े में चल रहे विवाद अब रिसीवर नियुक्त होने की ओर जाता दिखाई दे रहा है अगर विवाद कुछ समय और चला तो वह दिन दूर नहीं जब बड़ा अखाड़ा उदासीन में रिसीवर नियुक्त हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *