मुख्य बातें

झांसी में आंधी चलते के साथ हुई तेज बारिश: 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई, अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा – Jhansi News

झांसी में आंधी चलते के साथ हुई तेज बारिश:  10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई, अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा – Jhansi News

झांसी में सोमवार को भीषण गर्मी के बाद रात को अचानक मौसम ने करवट ले ली। रात को बादल छा गए और रात 10:15 बजे तेज बारिश होने लगी। लगभग दस मिनट तक बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। अभी भी आसमान में बिजली कड़क रही है। इधर, सोमवार को अधिकतम तापमान सीजन में पहली बार 45 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा हैं। हालांकि बारिश होने से हल्की राहत मिली है। ू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *