मुख्य बातें

गुरदासपुर में दुकान बाहर बमनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप: पुलिस ने पूरा इलाका किया सील, गीता मंदिर रोड स्थित बाजार में दहशत का माहौल, जांच के लिए बुलाई गई बम स्क्वॉड की टीम – Pathankot News

गुरदासपुर में दुकान बाहर बमनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप:  पुलिस ने पूरा इलाका किया सील, गीता मंदिर रोड स्थित बाजार में दहशत का माहौल, जांच के लिए बुलाई गई बम स्क्वॉड की टीम – Pathankot News



गुरदासपुर के गीता मंदिर रोड स्थित मुख्य बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टाइल्स की दुकान के बाहर बम जैसी दिखने वाली संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। इस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और बाजार को खाली करवा लिया गया है।
पुलिस अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे हैं और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। इसी बीच दुकान के बाहर उक्त वस्तु फैंकने वाले लोग सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कूड़ा उठाने वाले को मिली संदिग्ध वस्तु
गीता भवन रोड स्थित अशोका ट्रेडर्स दुकान के मालिक राहुल ने बताया कि शाम लगभग 7:19 बजे एक कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति को दुकान के बाहर नीले रंग की एक वस्तु दिखाई दी। गौर से देखने पर पता चला कि उस पर एक पिन लगी हुई थी, जो ग्रेनेड या बम जैसी प्रतीत हो रही थी। दुकानदार ने बिना देरी किए तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की भारी घेराबंदी
सूचना मिलते ही एसपी(डी) के चौधरी, डीएसपी और एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी चौधरी ने बताया कि पुलिस को रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच इस मामले की जानकारी मिली थी। सुरक्षा कारणों से गीता मंदिर रोड के बाजार को बंद करवाकर उसे चारों तरफ से सील कर दिया गया है।
बम स्क्वॉड की टीम बुलाई गई
सपी चौधरी ने बताया कि संदिग्ध वस्तु वर्तमान में एक नाली में पड़ी है। इसकी गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना जांच के ये नहीं कहा जा सकता कि वो संदिग्ध वस्तु ग्रेनेड हाँ है। जांच के बाद सारी जानकारी साझा की जाएगी।
CCTV कैमरों की जांच कर रही पुलिस
पुलिस अब आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह संदिग्ध वस्तु वहां किसने और किस समय फेंकी। पुलिस अधिकारियों ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
अधिकारियों का कहना है कि बम निरोधक दस्ते की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वह वस्तु वास्तव में विस्फोटक है या किसी ने दहशत फैलाने के लिए शरारत की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *