मुख्य बातें

रोहड़ू-नारकंडा नगर निकाय में 22 मई को मतदान: स्टेट इलेक्शन कमीशन ने जारी किया प्रोग्राम, 5 से 7 तक भरे जाएंगे नामांकन – Shimla News

रोहड़ू-नारकंडा नगर निकाय में 22 मई को मतदान:  स्टेट इलेक्शन कमीशन ने जारी किया प्रोग्राम, 5 से 7 तक भरे जाएंगे नामांकन – Shimla News

हिमाचल के स्टेट इलेक्शन कमीशन ने आज रोहड़ू नगर परिषद और नारकंडा नगर पंचायत में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ दोनों नगर निकाय में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कमीशन द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक- रोहड़ू और नारकंडा में 22 मई को वोटिंग होगी। इसके लिए 5, 6 और 7 मई को नामांकन पत्र भरे जाएंगे, 8 मई को इनकी छंटनी होगी। 11 मई को दोपहर तीन बजे तक अपने नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को इलेक्शन सिंबल आवंटित होंगे। 22 मई को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी और दोपहर तीन बजे के बाद वोटिंग खत्म होते ही मतगणनाहोगी और रिजल्ट घोषित होंगे। रोहड़ू नगर परिषद में 3147 कुल वोटर हैं, इनमें 1651 पुरुष और 1496 महिला मतदाता शामिल है, जबकि नारकंडा में कुल 432 वोटर है। यहां पर 234 पुरुष तथा 198 महिला वोटर है। 51 निकाय का पहले शेड्यूल दे चुका कमीशन राज्य के 51 नगर निकाय में इलेक्शन कमीशन पहले ही चुनावी प्रोग्राम दे चुका है। उस दिन रोहड़ू और नारकंडा का शेड्यूल जारी नहीं किया गया था क्योंकि उस दिन आरक्षण रोस्टर नहीं लग पाया था। एक- दो दिन में पंचायत चुनाव की घोषणा संभव इसी तरह, पंचायत चुनाव की तारीखों का भी एक- दो दिन के भीतर ऐलान संभव है। पंचयात चुनाव दो से तीन चरणों में करवाए जा सकते हैं। राज्य की 3758 पंचायतों में चुनाव होने है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *