एसओजी के आई अजयपाल लांबा अपने तीन दिवसीय दौरे को लेकर पाली पहुंचे। सुबह वे पुलिस लाइन पहुंचे। जहां उनके सामने गत दिनों मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में कराड़ी गांव में हुई वृद्ध महिला की हत्या का सीन रिक्रिएट (डेमो) किया गया।
.
इससे पहले उन्हें पुलिस लाइन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में मालखाने, एमओबी शाखा सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया।
उसके बाद जिले भर के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान SP मोनिका सैन, एएसपी नरेन्द्रसिंह देवड़ा, सीओ सिटी मदनसिंह, सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
आमजन घर पर लगाएं CCTV कैमरे प्रेस कांफ्रेंस में एसओजी के आईजी अजयपाल लांबा ने कहा- वारदात को खोलने में सीसीटीवी कैमरों की वर्तमान में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस की मदद लेने के लिए राज कॉप सिटीजन एप का यूज करें।
