मुख्य बातें

लखनऊ में वर्ल्ड डांस डे पर ‘डांससुरा फिएस्टा’: रत्ना डांस अकादमी ने बच्चों-माताओं के लिए समर क्लासेस की घोषणा की – Lucknow News

लखनऊ में वर्ल्ड डांस डे पर ‘डांससुरा फिएस्टा’:  रत्ना डांस अकादमी ने बच्चों-माताओं के लिए समर क्लासेस की घोषणा की – Lucknow News

लखनऊ के गोमती नगर में ‘भारतीयम् भवन’ में बुधवार को वर्ल्ड डांस डे के मौके पर रत्ना डांस अकादमी की ओर से ‘डांससुरा फिएस्टा’ का रंगारंग आयोजन किया । कार्यक्रम का निर्देशन रत्ना अस्थाना ने किया, जिसमें ‘डांस’ और ‘सुर’ का शानदार संगम देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर माताओं तक ने मंच पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में घोषणा की गई कि 1 मई से ‘दादी, मम्मी और पोती’ के लिए एक्सक्लूसिव समर डांस क्लासेस शुरू होंगी। इन कक्षाओं में बॉलीवुड और सेमी-क्लासिकल डांस के साथ जुम्बा और योगा के जरिए फिटनेस पर भी ध्यान दिया जाएगा। साथ ही इंटरेस्टिंग गेम्स और आर्ट एंड क्राफ्ट के शुरुआती सेशन भी आयोजित होंगे। प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को बड़े मंचों पर प्रदर्शन का मौका देने की भी योजना है। माताओं को सम्मानित किया गया इस मौके पर ‘बेस्ट किड्स डांस’ कैटेगरी में पांच बच्चों और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। इनमें अग्रिमा-आशा चौरसिया, एंजल-लक्ष्मी मौर्या, वीरा-लक्ष्मी मौर्या, रक्षा-सुधा शर्मा और श्री-रोली मौर्या शामिल रहीं। वहीं ‘मदर डांस’ कैटेगरी में श्वेता मनराल, रीता मनराल, रश्मि गुप्ता, नीलम गुप्ता, बबीता साहू, पिंकी मिश्रा, गरिमा सिंह, प्रीति गुप्ता, प्रीति श्रीवास्तव, अनुजा पांडेय, रीना साहनी, रश्मि त्रिवेदी और रचना श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। गीतों पर उत्साहपूर्ण नृत्य कर समां बांधा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान माताओं ने ‘पिया तोसे’, ‘तौबा कैसे हैं नादान’ और ‘ओ रे पिया’ जैसे गीतों पर उत्साहपूर्ण नृत्य कर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक पुनीत अस्थाना ने कहा कि भगवान शिव का तांडव नृत्य सृष्टि के निर्माण और पुनर्निर्माण का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में नृत्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि साधना का माध्यम भी है। कार्यक्रम संयोजिका शुभ्रा अस्थाना ने सभी को विश्व नृत्य दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में नमन ने मंच सज्जा और पावनी ने सोशल मीडिया प्रमोशन की जिम्मेदारी संभाली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *