मुख्य बातें

अबोहर में दिनदहाड़े घर में चोरी: अलमारी तोड़कर सोने के गहने और 3 लाख रुपए लेकर चोर फरार; पीड़ित परिवार बाहर गया था – Abohar News




अबोहर शहर की गोबिंद नगरी स्थित एक सूने घर से दिनदहाड़े लाखों रुपए की नकदी और सोने के आभूषण चोरी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।गोबिंद नगरी गली नंबर 4-5 निवासी विक्रम रहेजा फिनायल मार्केटिंग का काम करते हैं। विक्रम अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वे लौटे, तो घर के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए थे। विक्रम ने बताया कि चोरों ने उनकी मां सुषमा के कमरे से 46 हजार रुपए और उनके अपने कमरे से करीब 3 लाख रुपए नकद चुरा लिए। पुलिस ने जांच शुरू की इसके अलावा, अलमारियों को तोड़कर सोने-चांदी के गहने भी ले गए। उनकी मां सुषमा बीमारी के कारण श्रीगंगानगर में उपचाराधीन हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यथासंभव अपने घरों को सूना न छोड़ें और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *