मुख्य बातें

बांका में ज्वेलरी दुकान से 6 लाख के जेवर चोरी: दीवार तोड़ कर अंदर घुसे, 5000 रुपए कैश भी ले गए – Banka News




बांका के बौसी थाना क्षेत्र के बौंसी बाजार में चोरों ने लगातर आतंक मचा रखा है ,जिससे चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसे लेकर स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में भी भय का माहौल है। डैम रोड स्थित दलिया निवासी मधुसूदन पोद्दार की सबसे पुरानी ज्वेलरी दुकान में अज्ञात चोरों ने दीवाल काटकर करीब 6 लाख रुपए के आभूषणों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार चोर ने दुकान की दीवार काटकर प्रवेश किया।घटना की जानकारी गुरुवार को तब मिली जब दुकानदार ने दुकान खोली तो दीवार कटी हुई मिली और दुकान का जवेलरी रखा हुआ गोदरेज अलमारी व शोकेस में रखे चांदी और सोने के आभूषण गायब थे।दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद दुकानदार मधुसूदन पोद्दार ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एक आवेदन दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। 5,000 रुपये कैश भी ले गए दुकानदार द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार चोरी हुए सामान में शामिल हैं:-10 जोड़ी पायल, 10 पीस सिकड़ी,करीब 200 ग्राम बिछिया (5 जोड़ी),15 पीस चेन, लगभग 2 किलो चांदी के आभूषण, सोने के आभूषण जैसे नाक का बेसर, नथिया, 20 पीस टॉप्स (3 जोड़े) नगद 5,000 रुपये शामिल है। बौंसी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में मार्च से अप्रैल के बीच चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, इन घटनाओं में लगभग 40 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हो चुकी है।कुछ प्रमुख घटनाएं:21 मार्च: भाया भिट्ठा में श्वेता देवी के घर से खिड़की उखाड़कर करीब 30 लाख के जेवरात चोरी 17 मार्च:दलिया से बाइक चोरी 29 मार्च को हुई एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक चोरी लगातार हो रही चोरियों की घटना से बौंसी के लोगों का प्रशासन पर भरोसा कम होता जा रहा है। स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं और रात्रि गश्त भी प्रभावी ढंग से नहीं हो रही है,जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने,नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।ताकि चोरी की घटनाओं पर विराम लग सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *