मुख्य बातें

20 साल से फरार चरस तस्कर गिरफ्तार: श्योपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा; राजस्थान GRP को सौंपा – Sheopur News




श्योपुर देहात थाना पुलिस ने 20 साल से फरार चल रहे इनामी चरस तस्कर मुकेश नायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गंगापुर सिटी (राजस्थान) को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुकेश नायक वर्ष 2003 से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार था। उसके खिलाफ जीआरपी थाना गंगापुर सिटी में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया था। लंबे समय तक फरार रहने के कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। 10 हजार का इनाम घोषित था इसके बाद एसपी जीआरपी अजमेर ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। यह कार्रवाई श्योपुर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में, एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया और एसडीओपी राजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में देहात थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक ब्रजराज यादव, प्रधान आरक्षक प्रमोद चौरसिया, नागेन्द्र रावत, आरक्षक रामेश्वर मीणा और जीआरपी गंगापुर सिटी के आरक्षक दिलीप सिंह शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *