मुख्य बातें

सीकर में ट्रेलर चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार: चेसिस नंबर काटकर छिपाई थी ट्रेलर की पहचान – Sikar News

सीकर में ट्रेलर चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार:  चेसिस नंबर काटकर छिपाई थी ट्रेलर की पहचान – Sikar News

सीकर जिले की नेछवा थाना पुलिस ने कलवा गांव से शातिर ट्रेलर चोरी मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर‌ लिया है। जिला‌ पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि ट्रेलर चोरी के 24 घंटे के भीतर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कलवा गांव से चोरी हुए ट्रेलर को मय ट्रॉली के बरामद कर लिया है। शातिर चोरों ने वाहन की पहचान छिपाने के लिए पहचान मिटा दी थी और चेसिस नंबर तक काट दिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें वाहन चोरी के कुछ मामलों में खुलासे की संभावना है। नेछवा थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि 28 अप्रैल को सूत्तोद गांव निवासी मदनलाल जाट ने नेछवा थाने में उपस्थित होकर ट्रेलर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित मदन ने रिपोर्ट दी कि उसने कलवा गांव में 28 अप्रैल को ट्रेलर खड़ा किया था, जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गए और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आगे बेच दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से जाने वाले रास्तों के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु की। पुलिस टीम ने लगातार आरोपियों का पीछा करते हुए घटना के अगले ही दिन 29 अप्रैल को चारों आरोपियों बनवारी लाल रूहेला (37), वीरेंद्र जाट (29), ताराचंद (31) जाट और सुरेंद्र जाट (50) को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस ने चोरी किया गया ट्रेलर और उसके साथ ट्रॉली बरामद कर लिए हैं। शातिर चोरों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रेलर का चेसिस नंबर काट दिया था, लेकिन पुलिस ने वह कटी हुई चेसिस नंबर प्लेट भी बरामद कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *