पूर्णिया में मोबाइल शॉप में भीषण चोरी हुई है। चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाया। शॉप का शटर काटकर 40 लाख रुपए के मोबाइल और 15 हजार कैश पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित मोबाइल शॉप संचालक की पहचान डगरूआ निवासी करण कुमार साह के रूप में हुई है। इस संबंध थाने में
.
2019 स्मार्टफोन गायब
करण ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इलाके में तेज बारिश और बिजली कटने की वजह से दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।
सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद।
दुकान का शटर टूटा हुआ था
फुटेज में तीन अज्ञात चोर साफ तौर पर नजर आ रहे हैं, जो चेहरे को कपड़े से कवर कर दुकान में घुसते हैं। मोबाइल लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो जाते हैं। अगली सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो 219 स्मार्टफोन गायब थे। चोरी हुए मोबाइल में आईफोन , बीवी, ओप्पो, सैमसंग, मोटोरोला, इन्फिनिक्स, रियलमी, पोको, रेडमी, आईटेल जैसे कई बड़े ब्रांड शामिल है।

दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे।
जल्द होगा मामले का खुलासा
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।अपर पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार गौतम के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर तीन बोरी मोबाइल बॉक्स और चार्जर बरामद किए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर जल्दबाजी में कुछ सामान छोड़कर भागे। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

दुकान से कुछ दूरी पर मिला सामान।
