मुख्य बातें

अमेरिका भेजने के नाम पर 47.87 लाख की ठगी: मोगा में ट्रैवल एजेंट सहित तीन पर केस, युवक सालभर जेल काटकर लौटा – Moga News

अमेरिका भेजने के नाम पर 47.87 लाख की ठगी:  मोगा में ट्रैवल एजेंट सहित तीन पर केस, युवक सालभर जेल काटकर लौटा – Moga News

मोगा जिले में अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से 47.87 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक ट्रैवल एजेंट सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित युवक को अवैध तरीके से विदेश भेजा गया था, जहां उसे एक साल जेल में बिताने के बाद भारत लौटना पड़ा।गांव चक्क तारेवाला निवासी महिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अमरजीत सिंह विदेश जाना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात काकू सिंह और मंगल सिंह से हुई, जिन्होंने उन्हें जालंधर के ट्रैवल एजेंट नगिंदर खुल्लर से मिलवाया।आरोपियों ने अमरजीत को फिल्म शूटिंग के बहाने वैध वीजा पर अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उनसे पहले साढ़े चार लाख रुपये नकद और अमरजीत का पासपोर्ट ले लिया। 19 नवंबर को तुर्की गया पीड़ित इसके बाद, अमरजीत को पिछले साल 19 नवंबर को तुर्की भेजा गया। वहां से उसे ‘डंकी रूट’ के जरिए जंगलों के रास्ते अवैध रूप से आगे ले जाया गया। बाद में उसे होंडुरास पहुंचाया गया, जहां आरोपियों ने 20 लाख रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। परिवार ने मजबूरी में यह रकम भेज दी। कुछ समय बाद, युवक को मैक्सिको बॉर्डर पर पहुंचाया गया। यहां आरोपियों ने फिर 22 लाख रुपए की मांग की, जिसे परिजनों ने भेज दिया। इसके अतिरिक्त, 2 लाख रुपए ऑनलाइन भी ट्रांसफर किए गए। इसके बाद अमरजीत को एक कैंप में बंद कर दिया गया, जहां से अमेरिकी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। करीब एक साल अमेरिकी जेल में बिताने के बाद अमरजीत सिंह हाल ही में 18 दिसंबर को भारत लौट आए। इस मामले में थाना धर्मकोट पुलिस ने ट्रैवल एजेंट नगिंदर खुल्लर, काकू सिंह और मंगल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *