उत्तर-पश्चिम रेलवे के मेड़ता रोड यार्ड में समपार फाटक की जगह रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते 24 मई को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण जोधपुर-जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन को दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए रद्द किया गया है। वहीं बाड़मेर-ऋषिकेश, रणकपुर, भोपाल और मरुधर एक्सप्रेस सहित 8 प्रमुख ट्रेनों का संचालन दूसरे रूट से किया जाएगा। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया- यह तकनीकी कार्य यात्रियों की दीर्घकालिक सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए किया जा रहा है। काम के चलते एक दिन के लिए ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव रहेगा। इंटरसिटी सुपरफास्ट एक-एक ट्रिप के लिए रद्द ट्रेन 22977/22978 जयपुर–जोधपुर–जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट 24 मई को दोनों ओर से एक-एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के बदले मार्ग यात्रियों के लिए सलाह रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले वे अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें। साथ ही परिवर्तित मार्ग के अनुसार बोर्डिंग, डिबोर्डिंग की योजना बनाएं। इसके अलावा ट्रेनों संभावित देरी को देखते हुए समय से पहले स्टेशन पहुंचें।
Source link
