ग्वालियर शहर के उपनगर में एक 15 वर्षीय किशोर को उसके ही परिचितों ने दरिंदगी का शिकार बना डाला। आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, जमकर मारपीट की और धमकाकर उसके कान की वाली तक उतरवा ली। पीड़ित किशोर ने डर और शर्म के चलते कई दिनों तक यह दर्दनाक राज अपने घरवालों से छुपाए रखा। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो सच्चाई सामने आई और परिवार के होश उड़ गए। परिजन तुरंत उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि 1 मई की दोपहर किशोर को उसका परिचित शिवम उर्फ शिब्बू शर्मा बहाने से अपने रिश्तेदार के घर ले गया। वहां पहले आरोपी ने जबरदस्ती की और वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे किलागेट क्षेत्र ले जाया गया, जहां उसके एक साथी ने भी वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर किशोर को बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में 26 वर्षीय सूरज प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक नाबालिग साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि आरोपी पहले भी पीड़ित के साथ ऐसी हरकत कर चुका था, लेकिन धमकियों के कारण वह चुप रहा। थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा के मुताबिक, “नाबालिग की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
Source link
