मुख्य बातें

चंडीगढ़ में CVD के दूसरे बैच की भर्ती शुरू: गवर्नर ने किया पुस्तक लोकार्पण, प्रशासन तैयार कर रहा प्रशिक्षित नागरिकों की टीम – Chandigarh News

चंडीगढ़ में CVD के दूसरे बैच की भर्ती शुरू:  गवर्नर ने किया पुस्तक लोकार्पण, प्रशासन तैयार कर रहा प्रशिक्षित नागरिकों की टीम – Chandigarh News

चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स (CDV) के दूसरे बैच के नामांकन की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। प्रशासन अब प्रशिक्षित नागरिकों की एक ऐसी फौज तैयार कर रहा है, जो संकट के समय प्रशासन व सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सके। नागरिक दोपहर 12 बजे से वहां पंजीकरण करा रहे हैं। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस मौके पर एक किताब लॉन्च की और नए वॉलंटियर्स से मिले। भर्ती के लिए जरूरी शर्तें -आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। -18 से 40 वर्ष के बीच के युवा आवेदन कर सकते हैं। -शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट होना जरूरी है। -आवेदक का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। इन पदों पर भी होंगे नामांकन सिविल डिफेंस के तहत न केवल वॉलंटियर्स, बल्कि विभिन्न संगठनात्मक पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें चीफ वार्डन और डिप्टी चीफ डिविजनल वार्डन, डिप्टी डिविजनल वार्डन,पोस्ट वार्डन और सेक्टर वार्डन शामिल हैं। पहले बैच में 419 हुए तैयार वर्ष 2025 में प्रशासन ने पहले बैच का गठन किया था, जिसमें 419 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। इन्हें एमजीएसआईपीए (MGSIPA) में 7 दिनों की ट्रेनिंग दी गई थी। इस ट्रेनिंग में आर्मी की वेस्टर्न कमांड, एनडीआरएफ, फायर और स्वास्थ्य विभाग के वॉलंटियर्स को आपदा से लड़ने के गुर सिखाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *