मुख्य बातें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे राज्य सभा सदस्य संदीप पाठक: याचिका पर सुनवाई आज, दर्ज केसों के बारे में जानकारी देने की अपील – Ludhiana News

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे राज्य सभा सदस्य संदीप पाठक:  याचिका पर सुनवाई आज, दर्ज केसों के बारे में जानकारी देने की अपील – Ludhiana News

आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्य सभा सदस्य संदीप पाठक ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। संदीप पाठक ने कोर्ट में याचिका दायर करके कहा है कि उन्हें बताया जाए कि पंजाब सरकार ने उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ या नहीं। संदीप पाठक की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। पाठक ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से अपील की है कि उन्हें यह बताया जाए कि पंजाब सरकार ने उनके खिलाफ दो केस कहां रजिस्टर किए और उनमें कौन सी धाराएं लगाई गई। पाठक ने याचिका में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से एक ह्यूमर चल रहा है कि पंजाब सरकार ने उनके खिलाफ दो एफआईआर गैरजमानती धाराओं में दर्ज की हैं। उन्हें पंजाब सरकार व पुलिस ने अभी तक नहीं बताया कि एफआईआर कहां और किन धाराओं में दर्ज हुई हैं। पिछले दरवाजे से निकल गए थे पाठक दो मई को मीडिया में अचानक खबरें आई कि संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने गरैजमानती धाराओं में दो एफआईआर दर्ज की हैं। संदीप पाठक दिल्ली स्थित अपने घर में थे और जब उन्हें यह सूचना मिली तो वो घर के पिछले दरवाजे से निकल गए थे, ताकि पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार न कर सके। दो दिन बाद संदीप पाठक सामने आए और उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि उनके खिलाफ कहां पर पर्चा दर्ज हुआ है। पाठक ने कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसकी वजह से उनके खिलाफ एफआईआर हो। आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था एफआईआर की सूचना से भाजपा समेत तमाम विरोधी दलों ने आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। आम आदमी पार्टी के नेताओं और मुख्यमंत्री ने भी यहां तक कह दिया था कि, जिसने गलत काम किए होंगे उनके खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही। मुख्यमंत्री के इस तरह के बयान के बाद पाठक को लगा कि पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है, लेकिन पुलिस उन्हें बता नहीं रही है। इस वजह से उन्होंने अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। राजिंदर गुप्ता ने भी सुरक्षा हटाने को दी कोर्ट में चुनौती आप से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य व ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता ने भी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। पंजाब सरकार के पॉल्शुशन कंट्रोल बोर्ड ने उनकी फैक्ट्री में छापेमारी की थी उसके खिलाफ भी गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उसी याचिका में उन्होंने पंजाब सरकार के सुरक्षा हटाने संबंधी फैसले को भी चुनौती थी। हरभजन सिंह की भी हटाई थी सुरक्षा भाजपा में शामिल होने पर पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिक्रेटर व राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह की भी सुरक्षा हटा दी थी, जिसके खिलाफ हरभजन सिंह ने भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *