मुख्य बातें

बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने चलाया जाएगा संपर्क अभियान: पूर्व स्पीकर बोले- मोदी सरकार ने पिछड़े वर्ग के हित में लिए ऐतिहासिक फैसले – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने चलाया जाएगा संपर्क अभियान:  पूर्व स्पीकर बोले- मोदी सरकार ने पिछड़े वर्ग के हित में लिए ऐतिहासिक फैसले – Bilaspur (Chhattisgarh) News


बिलासपुर में भाजपा को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और वार्डों-गांवों में संपर्क अभियान चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। विधानसभा के पूर्व स्पीकर और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ब

.

बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। धरमलाल कौशिक ने मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं, समाज के सभी वर्गों से संपर्क करें और पार्टी की रीति-नीति, उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं।

संपर्क अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू ने बताया कि भाजपा हमेशा पिछड़े वर्गों के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए काम करती रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड संपर्क अभियान चलाएंगे।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम कौशिक ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेगा। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने, सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *