मुख्य बातें

सिरसा में 30 से ज्यादा सफाई कर्मचारी हिरासत में लिए: कुछ देर बाद छोड़ा, पुलिस सुरक्षा में उठवाया कचरा, कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च – Sirsa News

सिरसा में 30 से ज्यादा सफाई कर्मचारी हिरासत में लिए:  कुछ देर बाद छोड़ा, पुलिस सुरक्षा में उठवाया कचरा, कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च – Sirsa News

सिरसा में हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों को आज प्रशासन ने पुलिस हिरासत में ले लिया। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष का माहौल है। ये कार्रवाई आज शुक्रवार अल सुबह प्रशासन की ओर से की गई। नगर परिषद प्रशासन की टीम ने पुलिस सुरक्षा में शहर में कई जगह से कचरे के ढेर का उठान करवाया। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड एवं डाकखाना के पास कचरे का बड़ा ढेर लगा था। इन जगहों से जेसीबी के जरिए इस कचरे का उठान करवाया। इसकी भनक लगते ही धरनारत सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, जिनमें से 30 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद ये सूचना कर्मचारी यूनियन में फैल गई। उनके आने तक लगभग कचरे का उठान करवा दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों को टाउन पार्क के पास छोड़ दिया। सूचना पाकर धरनारत सफाई कर्मचारी पहुंचे और सरकार व प्रशासन के प्रति नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारी यूनियन पार्क से पैदल रोष मार्च निकालते हुए नगर परिषद कार्यालय तक पहुंचे। वहां पर धरने पर जाकर बैठ गए। इसके चलते शहर में पुलिस की चौकसी रही। शहर में उठान करवाते हुए फोटोज यूनियन प्रधान बोले, कर्मचारी हिरासत में लिए, इस कार्रवाई की निंदा करते हैं सफाई कर्मचारी यूनियन से जिला प्रधान मनोज अठवाल ने बताया, उनका धरना जारी है। जो अल सुबह प्रशासन द्वारा कचरा उठाया गया है, ये उनके साथी कर्मचारी नहीं है, जबकि सभी लोग किराए पर लाए गए हैं। पुलिस की मौजूदगी में धक्काशाही से यह कचरा उठाया गया है। इसका कर्मचारियों ने विरोध भी किया था कि ये कचरा न उठाया जाए। इस पर पुलिस ने 30 से 35 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया
कुछ देर बाद पुलिस उनको टाउन पार्क के पास छोड़कर चली गई। हम उनके समर्थन में पैदल मार्च शहर में निकाल रहे हैं। इस कार्रवाई की निंदा करते हैं। यूनियन बोली, मांग पूरी होने पर एक दिन में उठा देंगे कचरा शहर में घरों से कचरा उठान वाली गाड़ियां निरंतर आ रही है। ठेकेदार के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारी नगर परिषद की गाड़ियों से घरों से कचरा उठाकर ला रहे हैं। उसे कहीं एक जगह पर ढेर लगा देते हैं। इसके बाद नगर परिषद के सफाई कर्मचारी उसका उठान करवाते हैं। वे हड़ताल पर चल रहे हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों के लिए भी दिक्कत है। पुलिस की मौजूदगी में कचरा उठवाया जा रहा है। मगर सफाई कर्मचारी यूनियन उठान करवाने से रोक रही है, ताकि उनकी हड़ताल विफल न हो। उनकी मुख्य मांग है कि सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए और जनगणना के अनुसार भर्ती की जाए। मांग पूरी होने पर एक दिन में कचरा उठाने का दावा कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *