मुख्य बातें

लुधियाना में ट्राले की चपेट में आए स्कूटी सवार: दो लोगों की मौत, पिछला टायर सिर पर चढ़ा, पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ा – Ludhiana News

लुधियाना में ट्राले की चपेट में आए स्कूटी सवार:  दो लोगों की मौत, पिछला टायर सिर पर चढ़ा, पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ा – Ludhiana News

लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। ढंडारी पुल के नजदीक एक लोडिड ट्राले ने एक्टिवा सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि ट्राले के पिछले टायर दोनों युवकों के सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने ट्राले के ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे जीवन नगर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। खून से लथपथ सड़क पर पड़े मिले दोनों व्यक्तियों के शव
मृतकों के शव सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। मृतकों में से एक की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। आनंद एक्टिवा चला रहा था, जबकि उसके पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति अभी तक अज्ञात है। दोनों मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ढंडारी यार्ड में करता था मृतक काम
जानकारी के अनुसार आनंद कुमार सूरज साइकिल इंडस्ट्री फोकल पुवाइंट फेस-5 में काम करता था। बताया जा रहा है कि उसकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से उसके 2 बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी से भी 2 बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त एक्टिवा को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच कर रहे ASI रणजीत सिंह ने बताया कि दोनों युवक एक्टिवा पर सवार थे और ट्राले की चपेट में आने से उनके चेहरे बुरी तरह कुचल गए। एक्टिवा के नंबर के आधार पर पुलिस ने आनंद कुमार की पहचान की है। उन्होंने कहा कि आनंद के साथ बैठे दूसरे व्यक्ति की पहचान की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *