मुख्य बातें

जहानाबाद एसपी ने की पेंडिंग मामलों की समीक्षा: मामले के निपटारे को लेकर जानकारी ली, जांच में तेजी लाने के निर्देश – Jehanabad News

जहानाबाद एसपी ने की पेंडिंग मामलों की समीक्षा:  मामले के निपटारे को लेकर जानकारी ली, जांच में तेजी लाने के निर्देश – Jehanabad News

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने गुरुवार रात नगर थाना का दौरा किया। उन्होंने यहाँ महत्वपूर्ण और लंबित आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी, नगर थाना के अनुसंधानकर्ता और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के निष्पादन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ताओं को साक्ष्यों के बेहतर संकलन, वैज्ञानिक तरीके से जांच करने और मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। एसपी लोहान ने थाना की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों का पुलिस पर विश्वास बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में अपराध नियंत्रण, अनुसंधान कार्य में सजगता और थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *