मुख्य बातें

हिन्दी भाषा का अपमान करना सही नहीं: रोहतक में शिक्षामंत्री बोले, बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में ला रहे टैक्नोलॉजी – Rohtak News

हिन्दी भाषा का अपमान करना सही नहीं:  रोहतक में शिक्षामंत्री बोले, बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में ला रहे टैक्नोलॉजी – Rohtak News

रोहतक में सरकारी स्कूल में निपुण वाटिका व प्राइवेट स्कूल में साइंस लैब का उद्घाटन करने पहुंचे हरियाणा के शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। अगर कोई राष्ट्र भाषा को लेकर टिका टिप्पणी करता है तो वह सही नहीं है। राष्ट्र भाषा का सम्मान करना चाहिए। महिपाल ढांडा ने कहा कि देश में 27-28 के करीब राष्ट्रीय भाषाए हैं, क्योंकि हर राज्य की अपनी भाषा है। सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए, लेकिन हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिया गया है तो उसका सम्मान जरूरी है। देश की आजादी के बाद हिंदी को राष्ट्र भाषा माना गया था। सरकार समय के अनुसार बढ़ रही आगे
शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार के संज्ञान में जो भी विषय आ रहे हैं, उन पर काम किया जा रहा है। समय के अनुसार ही सरकार आगे बढ़ रही है। वहीं, बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में भी टैक्नोलॉजी को बढ़ाया जा रहा है। निपुण वाटिका इसका उदाहरण है। वहीं, प्राइवेट स्कूल में साइंस लैब भी इसका एक उदाहरण है। समाज के हाथ में होती थी शिक्षा
महिपाल ढांडा ने कहा कि एक समय ऐसा था जब समाज के हाथ में ही शिक्षा होती थी। सरकार सिर्फ उनकी मददगार होती थी। उसी तर्ज पर वर्तमान समय में स्कूलों के अंदर एसएमसी भी चला रहे है। आज भी समाज के लोगों द्वारा स्कूल चलाए जा रहे हैं, जिनमें बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है और सरकार उनकी मदद कर रही है। सरकारी स्कूलों में भी बढ़ा रहे सुविधाएं
महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के अंदर भी सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। निपुण वाटिका एक ऐसा ही सुंदर कार्यक्रम है, जिसमें खेल-खेल में ही बच्चे सीख रहे हैं। आज आवश्यकता तो है और धीरे-धीरे सरकारी स्कूलों में साइंस लैब जैसी व्यवस्थाओं को लाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *