मुख्य बातें

महेंद्रगढ़ एसपी ने थानों में की रेड: आमजन से संवाद, फाइलों की हुई जांच; लंबित केसों को निपटाने के निर्देश – Mahendragarh News

महेंद्रगढ़ एसपी ने थानों में की रेड:  आमजन से संवाद, फाइलों की हुई जांच; लंबित केसों को निपटाने के निर्देश – Mahendragarh News

महेंद्रगढ़ एसपी दीपक ने आज थाना सतनाली और थाना सदर महेंद्रगढ़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था का जायजा लिया, थानों के विभिन्न अनुभागों की जांच की और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। एसपी ने फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतें भी सुनी। हिस्ट्रीशीटरों की विस्तृत जानकारी ली निरीक्षण के दौरान एसपी दीपक ने थाना सतनाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार और थाना सदर महेंद्रगढ़ के प्रभारी एसआई रमेश से थानों के रजिस्टरों, अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मालखाना, रिकॉर्ड रूम, पुलिसकर्मियों के मैस सहित परिसर में साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था का भी मुआयना किया। एसपी ने लंबित मामलों और जब्त वाहनों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। नशे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई वहीं दर्ज मुकदमों की समीक्षा करते हुए, पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले की जांच बेवजह लंबे समय तक लंबित न रखी जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट में चालान पेश किया जाए। एसपी ने क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ाने, आमजन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने, शरारती व आपराधिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने और नशे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने पर भी विशेष जोर दिया। फरियादियों की सुनी शिकायतें आधिकारिक जांच और फाइलों के निरीक्षण के बाद, पुलिस अधीक्षक ने थानों में आए फरियादियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की प्रत्येक शिकायत पर पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *