मुख्य बातें

कैथल में बाइक-कार टक्कर, युवक की मौत: साथी घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग – rajaund News

कैथल में बाइक-कार टक्कर, युवक की मौत:  साथी घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग – rajaund News

कैथल जिले में राजौंद क्षेत्र के गांव सेरधा के पास बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी ड्राइवर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, गांव सेरधा निवासी अक्षय अपने एक साथी के साथ बाइक पर कहीं जा रहा था। इसी दौरान राजौंद की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अक्षय की मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल साथी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने लगाया जाम घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने गुस्से में आकर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कार ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर राजौंद थाना प्रभारी सतपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से एफआईआर दर्ज करवाने को कहा और बताया कि आरोपी को अगले दिन सुबह 11 बजे तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, ग्रामीण मौके पर ही गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे और जाम खोलने से इनकार कर दिया। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *