मुख्य बातें

अमृतसर में तूफान ने छीनी एक परिवार की छत: कर्ज लेकर बन रहा घर मलबे में तब्दील, प्रशासन से मदद की गुहार – Amritsar News

अमृतसर में तूफान ने छीनी एक परिवार की छत:  कर्ज लेकर बन रहा घर मलबे में तब्दील, प्रशासन से मदद की गुहार – Amritsar News

अमृतसर जिले के हल्का मजीठा के अंतर्गत आने वाले गांव पतालपुरी में बीती रात आए तेज तूफान और आंधी ने एक परिवार के घर को पूरी तरह तबाह कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ भारी नुकसान देखने को मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हनेरी इतनी भयंकर थी कि परिवार का निर्माणाधीन घर देखते ही देखते ढह कर मलबे में बदल गया। इस हादसे में परिवार का पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया । करीब 10 लाख के कर्ज से बना घर हुआ तबाह पीड़ित परिवार के विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने आढ़ती से लगभग 10 लाख रुपये का कर्ज लेकर घर बना रहे थे। लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब परिवार पूरी तरह से आर्थिक संकट में आ गया है। परिवार का कहना है कि इस घटना से उन्हें भारी नुकसान हुआ है और उनके पास रहने के लिए अब कोई सुरक्षित स्थान भी नहीं बचा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी इस मुश्किल घड़ी में बेहद परेशान हैं। गांव में दुख, प्रशासन से मदद की मांग गांव के लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया है और प्रशासन से तुरंत मदद की मांग की है। पीड़ित परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाए और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, ताकि वे दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *