मुख्य बातें

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच: यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ, 11 मई से 21 मई तक ​चलेगी सुविधा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच:  यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ, 11 मई से 21 मई तक ​चलेगी सुविधा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18237/18238) में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा अस्थायी रूप से 11 मई से 21 मई तक उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ मिल सकेंगी। यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 11 मई से 19 मई तक जोड़ा जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यह सुविधा 13 मई से 21 मई तक उपलब्ध रहेगी। रेल प्रशासन का कहना है कि इस पहल से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल पाएगी, जिससे उनकी यात्रा सुविधाजनक होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *