मुख्य बातें

DRG जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को मारी गोली: थाने के गेट के सामने बाइक पर बैठकर की आत्महत्या, बीजापुर का रहने वाला था – Bijapur News

DRG जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को मारी गोली:  थाने के गेट के सामने बाइक पर बैठकर की आत्महत्या, बीजापुर का रहने वाला था – Bijapur News

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में डीआरजी (DRG) के जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना कोतवाली थाना के गेट के सामने हुई, जब जवान अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। जवान मूल रूप से बीजापुर के आवापल्ली थानाक्षेत्र के मुर्दोंडा का रहने वाला है। जवान के आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 8:45 से 9 बजे के बीच की है। जवान ने कोतवाली थाना के गेट के सामने अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जवान ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां जवान खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास में उनकी सर्विस राइफल पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। बीजापुर का रहने वाला है जवान मृतक जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है। जवान मूल रूप से बीजापुर के आवापल्ली थानाक्षेत्र के मुर्दोंडा का रहने वाला है। वो रक्षित केंद्र में आरक्षक के पद पर पोस्टेड है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी (शवगृह) भेज दिया है। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *