मुख्य बातें

उद्यान विभाग के 26 कर्मचारियों की सेवा समाप्त: लंबे समय से थे अनुपस्थित, इंदौर नगर निगम के कमिश्नर ने लिया एक्शन – Indore News

उद्यान विभाग के 26 कर्मचारियों की सेवा समाप्त:  लंबे समय से थे अनुपस्थित, इंदौर नगर निगम के कमिश्नर ने लिया एक्शन – Indore News

इंदौर के उद्यान विभाग के 26 मस्टर श्रमिकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। ये बिना किसी सूचना और अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से अनुपस्थित थे। समीक्षा मीटिंग के दौरान इन कर्मचारियों के बारे में जानकारी मिली थी, यह कर्मचारी पिछले कई महीनों से लगातार बिना सूचना/सक्षम स्वीकृति के अपने काम से अनुपस्थित है। इनके काम पर नहीं रहने से उद्यान विभाग के काम प्रभावित हो रहे थे। साथ ही बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता का प्रतीक है, जिसे देखते हुए निगम कमिश्नर ने यह निर्णय लिया। इनकी सेवा हुई समाप्त हरीकृष्ण शुक्ला, राहुल चितौड़ा, अनवर खान, संगीता वर्मा, विक्रम उंटवाल, मंगला सोनी, निर्मला भोरसे, सोनू धीमान, तरुण सिंह, रवींद्र वामनराव, प्रितेश भूपेंद्र, मनोज चौहान, दुर्गा कामरे, सूरज धारिया, राजेश मेहता, लक्ष्मी वानखेडे, ओमप्रकाश सोलंकी, जगदीश शिवराम, महेंद्र गेहलोद, सदाशिव पूरी, इंद्रसिंह चौहान, प्रताप चावरे, रामकरण धीमान, मनोज कमलेशचंद्र, तुलसाबाई, सुनीता। निगम कमिश्नर ने इन कर्मचारियों को काम से मुक्त करते हुए इनके पारिश्रमिक भुगतान पर रोक लगाई जाकर सेवा समाप्त की है। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके विभाग में बिना किसी सूचना या अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारिय है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *