एटा जिले में खुर्जा डिपो की रोडवेज बस में कंडक्टर और यात्री के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यात्री दलबीर सिंह (40 वर्ष), निवासी भट्टमई जीसुखपुर, बस संख्या UP 78 KT 5484 में सवार था। कंडक्टर अरविंद कुमार के मुताबिक यात्री शराब के नशे में था और टिकट मांगने पर उसने अभद्रता शुरू कर दी। बाद में एटा पहुंचने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। कंडक्टर का आरोप है कि यात्री ने उसके साथ मारपीट की, बैग छीनने की कोशिश की और टिकट मशीन तोड़ दी। वहीं यात्री दलबीर सिंह का कहना है कि कंडक्टर ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं। देखें, 2 तस्वीरें… पुलिस कर रही जांच कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यात्री के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है, जिससे विवाद बढ़ा। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और पुलिस जांच जारी है।
Source link
