मुख्य बातें

पलवल में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत: वाहन ने मारी थी टक्कर, मृतक का बेटा बोला- पिता मानसिक रूप से परेशान – Palwal News

पलवल में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत:  वाहन ने मारी थी टक्कर, मृतक का बेटा बोला- पिता मानसिक रूप से परेशान – Palwal News

पलवल नेशनल हाईवे-19 पर बघौला फ्लाईओवर के नीचे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बघौला गांव के पास देवली फ्लाईओवर के नीचे हुई। मृतक की पहचान कैलाश नगर, पलवल निवासी 55 वर्षीय तेजराम के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र गौरव ने गदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता तेजराम मानसिक रूप से परेशान थे। वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे और फिर वापस आ जाते थे। पिछले दस दिनों से वह घर से लापता थे। बेटे को कल मिली थी सूचना गौरव को मंगलवार को सूचना मिली कि उनके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और मोर्चरी में शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गौरव की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *