मुख्य बातें

धनबाद में डीजल संकट से ऑटो के पहिए थमे: पंपों पर भारी भीड़, सड़कों पर बढ़ी ई-रिक्शा की संख्या; डीजल टेंपो चालक परेशान – Dhanbad News

धनबाद में डीजल संकट से ऑटो के पहिए थमे:  पंपों पर भारी भीड़, सड़कों पर बढ़ी ई-रिक्शा की संख्या; डीजल टेंपो चालक परेशान – Dhanbad News

धनबाद में ईंधन की कमी के कारण पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के अधिकांश पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां लोग पेट्रोल और डीजल के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। इस स्थिति का सबसे अधिक असर डीजल से चलने वाले ऑटो चालकों पर पड़ा है। ऑटो चालकों के अनुसार, कई पेट्रोल पंपों पर डीजल सीमित मात्रा में दिया जा रहा है। कुछ पंपों पर तो दो लीटर से अधिक डीजल नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। पहले जहां चालक दिनभर में चार से पांच ट्रिप लगाकर अच्छी कमाई कर लेते थे, वहीं अब डीजल की समस्या के कारण वे मुश्किल से एक या दो ट्रिप ही चला पा रहे हैं। इससे उनकी दैनिक आय पर सीधा असर पड़ा है। शहर की सड़कों पर डीजल ऑटो की संख्या में कमी आई है। इसके विपरीत, ई-रिक्शा (टोटो) की संख्या बढ़ गई है, क्योंकि वे ईंधन संकट से प्रभावित नहीं हैं। लोग अब छोटी दूरी तय करने के लिए ई-रिक्शा का अधिक उपयोग कर रहे हैं। प्रशासन और पेट्रोल डीलर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके बावजूद, पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *