मुख्य बातें

धर्मशाला में पंजाब किंग्स और RCB का मुकाबला 17 को: आईपीएल; मुंबई इंडियन व पंजाब का मैच देखने उमड़ी भीड़, ट्रैफिक में बदलाव – Dharamshala News

धर्मशाला में पंजाब किंग्स और RCB का मुकाबला 17 को:  आईपीएल; मुंबई इंडियन व पंजाब का मैच देखने उमड़ी भीड़, ट्रैफिक में बदलाव – Dharamshala News

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आज मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आईपीएल 2024 का रोमांचक मुकाबला होगा। धौलाधार की वादियों के बीच स्थित इस मैदान पर शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। मैच के लिए स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फ्लड लाइट्स की दूधिया रोशनी और नई ‘हाइब्रिड पिच’ पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं। धर्मशाला की नई हाइब्रिड पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार, गेंद स्विंग और सीम होगी, जिससे बल्लेबाजों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, खेल बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान होने की संभावना है।
कहीं मौसम न बने बाधा मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। धर्मशाला और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। शाम के समय बारिश की 55 से 60 प्रतिशत संभावना है, जिससे टॉस या मैच में देरी हो सकती है। यदि बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। 17 को मैच के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव क्रिकेट प्रेमियों में 17 मई के मुकाबले को लेकर भी उत्साह है। उस दिन पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। स्टेडियम के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात योजना में विशेष बदलाव किए गए हैं। दर्शकों से अपील की गई है कि वे मैच शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें ताकि प्रवेश में असुविधा न हो।

तस्वीरों को देखिए मैच का आकर्षण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *