हाथरस के चंदपा क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की करंट लगने से मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर महिला अपने घर में सो रही थी, तभी एक टेबल फैन उस पर गिर गया, जिससे उसे करंट का झटका लगा। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगला मोती राय गांव निवासी शिवकुमार की पत्नी 26 साल की अंजू के रूप में हुई है। घटना दोपहर के समय हुई जब अंजू घर में सो रही थी। टेबल फैन गिरने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले गए।
Source link
