मुख्य बातें

हरियाणा में ग्रुप-D भर्ती का नया नियम लागू: CET स्कोर के आधार पर होगा 100% चयन; 2 पार्ट में सिलेबस, पुराने अभ्यर्थियों को भी लाभ – Haryana News

हरियाणा में ग्रुप-D भर्ती का नया नियम लागू:  CET स्कोर के आधार पर होगा 100% चयन; 2 पार्ट में सिलेबस, पुराने अभ्यर्थियों को भी लाभ – Haryana News

हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी (चतुर्थ श्रेणी) कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नया चयन मानदंड लागू कर दिया है। मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, अब ग्रुप-डी पदों पर भर्ती पूरी तरह कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के अंकों के आधार पर की जाएगी। नई अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप-डी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन और सिफारिश, उन पदों को छोड़कर जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से कम है, केवल सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। CET स्कोर को ही 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। यहां देखिए गजट नोटिफिकेशन की कॉपी… परीक्षा का नया पैटर्न सरकार ने CET के पाठ्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया है। पहला, 75 प्रतिशत अंक, सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी, हिंदी और संबंधित विषय। और दूसरा 25 प्रतिशत अंक, हरियाणा का इतिहास, समसामयिक घटनाएं, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति। ग्रुप-डी पदों के लिए प्रश्नपत्र का स्तर मैट्रिक (10वीं) के समकक्ष होगा। पुराने CET अभ्यर्थियों को भी मिलेगा लाभ गजट में स्पष्ट किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 12 जनवरी 2024 को आयोजित ग्रुप-डी CET परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जिसकी वैधता 11 जनवरी 2027 तक है, उनके अंकों को भी अधिकतम 95 अंकों के सापेक्ष प्रतिशत में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में आयोजित CET में सफल अभ्यर्थियों के अंकों को भी इसी आधार पर सामान्यीकृत कर संयुक्त मेरिट सूची तैयार की जाएगी। तत्काल प्रभाव से लागू हरियाणा सरकार ने यह संशोधन हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2018 की द्वितीय अनुसूची में बदलाव कर किया है। यह नियम गजट में प्रकाशित होने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा। इस फैसले के बाद ग्रुप-डी भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। अब चयन में केवल CET प्रदर्शन ही निर्णायक भूमिका निभाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *