मुख्य बातें

युवक का मर्डर, स्कूटी पर ले गए लाश, VIDEO: अमृतसर ADCP बोले- ईंट-पत्थरों से हमला हुआ, दावा- झगड़े में गोली लगी – Amritsar News

युवक का मर्डर, स्कूटी पर ले गए लाश, VIDEO:  अमृतसर ADCP बोले- ईंट-पत्थरों से हमला हुआ, दावा- झगड़े में गोली लगी – Amritsar News


अमृतसर में युवक की हत्या के बाद आरोपी उसकी लाश को स्कूटी पर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद। इनसेट में कुणाल उर्फ लोटस की फाइल फोटो।

अमृतसर में युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी उसकी लाश को स्कूटी पर लादकर ले गए और फिर सुनसान जगह पर फेंक दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लाश मिलने के बाद पुलिस को सूचना मिली तो परिजनों को बुलाया गया।

.

ADCP ने कहा कि तहसीलपुरा इलाके में झगड़ा हुआ था। इस दौरान ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें युवक की मौत हुई। सूचना मिलते ही थाना रामबाग के SHO पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं सूत्रों ने दावा किया कि झगड़े में गोली मारकर युवक की हत्या की गई। इसके बाद आरोपी के साथी ही मृतक की लाश को स्कूटी पर ले गए और आरोपी के घर के बाहर फेंक दी। हालांकि इसको लेकर जब ADCP से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की, इसके बाद वॉट्सएप पर भी मैसेज किए, लेकिन कोई जबाव नहीं आया।

घटना 13-14 मई की रात की है। मृतक की पहचान कुणाल उर्फ लोटस (22) के नाम से हुई है, जो 88 फीट रोड, मजीठा रोड का रहने वाला था और सैलून में काम करता था। परिवार का इकलौता बेटा था।

ADCP के हरपाल सिंह जानकारी देते हुए।

सुबह ADCP ने ये बातें कहीं…

ईंट-पत्थरों से हमला गया: लाश मिलने के बाद ADCP के हरपाल सिंह ने सुबह बताया कि रात करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि शरीफपुरा इलाके में झगड़ा हुआ है। इस दौरान ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना रामबाग के SHO पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

फोटोशूट को लेकर विवाद की बात सामने आई: उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कुणाल उर्फ लोटस के रूप में हुई है, जो पवन कुमार का बेटा था और 88 फीट रोड, मजीठा रोड का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुणाल और वंश नाम के युवक के बीच पिछले कुछ दिनों से फोटोशूट को लेकर विवाद चल रहा था। इससे पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते रात को उनके घर के पास फिर से झगड़ा हुआ।

पिता के बयान पर केस दर्ज किया: ADCP हरपाल सिंह के अनुसार, मृतक के पिता के बयानों के आधार पर वंश कुमार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को घटना की CCTV फुटेज भी मिली है, जिसमें कई युवक दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके में सुरक्षा को देखते हुए PCR गश्त भी बढ़ा दी गई है।

सीसीटीवी फुटेज पर ADCP का नहीं आया बयान

स्कूटी पर युवक की लाश ले जाते हुए की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, लेकिन पुलिस ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया। इसको लेकर ADCP के नंबर पर करीब 10 बार कॉल की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद हमारी टीम ने उनके वॉट्सएप नंबर पर भी मैसेज किए, लेकिन कोई जबाव नहीं आया।

मृतक कुणाल उर्फ लोटस के पिता पवन कुमार जानकारी देते हुए

मृतक कुणाल उर्फ लोटस के पिता पवन कुमार जानकारी देते हुए

मृतक के पिता ने ये बातें बताईं

रात में मोमोज लेने गया था बेटा: पवन कुमार ने बताया कि उन्हें झगड़े के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। उनका बेटा रात करीब साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच घर से मोमोज लेने गया था। बाद में करीब साढ़े दस बजे उन्होंने बेटे को फोन किया तो उसने कहा कि वह पांच–सात मिनट में घर पहुंच जाएगा, लेकिन वह वापस नहीं आया।

थाने से फोन आया लावारिस शव मिला: उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाने से फोन आया कि पुलिस को एक लावारिस शव मिला है, जिसका हुलिया उनके बेटे से मिलता है। पहचान के लिए बुलाए जाने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो शव उनके बेटे का ही निकला।

परिवार का इकलौता बेटा था: पवन कुमार के अनुसार, उनका 22 वर्षीय बेटा सैलून में काम करता था और परिवार का इकलौता बेटा था। उन्होंने कहा कि किसी पुरानी रंजिश की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फोटोशूट या पैसों के लेनदेन जैसी बातों के बारे में भी उन्हें कुछ पता नहीं।

छुरियों और दातर से हमला: उन्होंने कहा कि पुलिस ने फिलहाल जांच और वेरिफिकेशन के बाद ही पूरी जानकारी देने की बात कही है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि उनके बेटे पर छुरियों और दातर जैसे नुकीले हथियार से हमला किया गया।

बेटा छिन गया, न्याय चाहिए: पवन कुमार ने सरकार और प्रशासन से इंसाफ की मांग की। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों का सही तरीके से वेरिफिकेशन होना चाहिए, उनके आधार कार्ड और बैकग्राउंड की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका जवान बेटा उनसे छिन गया और अब उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *